फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022 Date: उत्तराखंड में एक चरण में 14 फरवरी को मतदान, 21 जनवरी को जारी होगी अधिसूचना

Sun, 09 Jan 2022 01:04 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Uttarakhand Election 2022 Date:  पिछली बार उत्तराखंड में 15 फरवरी को वोट डाले गए थे, जबकि मतगणना 11 मार्च को हुई थी। 
विज्ञापन
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने शनिवार को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। यहां एक चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए 21 जनवरी को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। 28 जनवरी को नामांकन की आखिरी तारीख है। 29 जनवरी को नामांकन की स्क्रूटनी होगी और 31 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 14 फरवरी को पूरे प्रदेश में वोट डाले जाएंगे। इसके नतीजे 10 मार्च को आएंगे। पिछली बार यानी 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में 15 फरवरी को वोट डाले गए थे, जबकि वोटों की गिनती 11 मार्च को हुई थी।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पद के चेहरे
1. पुष्कर सिंह धामी:
चुनाव से ऐन पहले मुख्यमंत्री बनाए गए धामी,  इस चुनाव में भी भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं। 
2. हरीश रावत: कांग्रेस ने इस चुनाव में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। इसके बाद भी हरीश रावत कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार हैं। 
3. अजय कोठियाल: आम आदमी पार्टी की ओर से कर्नल अजय कोठियाल मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं। आप ने बीते 17 अगस्त को ही पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चहरे का ऐलान कर दिया था। कोठियाल 26 साल तक सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के चेहरे

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 कब होगा - फोटो : अमर उजाला
1. नरेंद्र मोदी: पिछले एक साल के भीतर तीन मुख्यमंत्री बदल चुकी भाजपा के लिए चुनाव प्रचार का चेहरा प्रधानमंत्री मोदी होंगे। बीते हफ्ते उत्तराखंड में रैली करके प्रधानमंत्री ने चुनाव प्रचार की शुरुआत भी कर दी है।  
2. राहुल और प्रियंका गांधी: प्रियंका गांधी 9 जनवरी को दो रैलियां करके उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की शुरुआत करने वाली थीं, कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण ये रैलियां रद्द कर दी गईं। केस बढ़ते हैं तो भी राहुल और प्रियंका कांग्रेस के चुनाव प्रचार का चेहरा होंगे। भले प्रचार वर्चुअल हो। 
3. अरविंद केजरीवाल: केजरीवाल लगातार उत्तराखंड के दौरे कर रहे हैं। हर दौरे में वो उत्तराखंड के वोटर्स के लिए नए-नए ऐलान कर रहे हैं। हर महिला को प्रति माह एक हजार रुपये, पूर्व फौजियों को सरकारी नौकरी, शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपए की मदद जैसे कई ऐलान वो कर चुके हैं। आप के चुनाव प्रचार का सबसे बड़ा चेहरा केजरीवाल ही होंगे। 



चुनाव के बड़े मुद्दे
1. नए जिलों का गठन:
2000 में अलग राज्य बनने के बाद से उत्तराखंड में एक भी नया जिला नहीं बना है। कांग्रेस ने सरकार बनने पर 9 नए जिले बनाने की बात कही है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने वादा किया है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो 6 नए जिले बनाएंगे। भाजपा ने कहा है कि नए जिलों के गठन के लिए बनाए गए आयोग की रिपोर्ट के आधार पर ही कोई फैसला लिया जाएगा। 
2. बेरोजगारी और पलायन: रोजगार के अवसर नहीं होने के कारण पहाड़ी इलाकों से लोगों का पलायन भी यहां बड़ा मुद्दा है। पलायन यहां इतना बड़ा मुद्दा है कि सरकार ने पलायन रोकने के लिए पलायन आयोग तक गठित कर रखा है। इसी आयोग की रिपोर्ट कहती है कि अलग राज्य बनने के बाद उत्तराखंड से करीब 60 प्रतिशत आबादी घर छोड़ चुकी है। बेरोजगारी पर विपक्ष का दावा है कि राज्य में बेरोजगारी राष्ट्रीय बेरोजगारी दर से भी दुगनी हो चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें