फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड आपदा के नाम पर 'शाही भोज'

Thu, 27 Jun 2013 12:25 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में आई आपदा पर जहां लोग बूंद-बूंद पानी के लिए भी तरस रहे हैं, वहीं सचिवालय में बने आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र, आपदा राहत व सूचना केंद्र के कर्मचारी ‘शाही भोज’ का लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन


इन कर्मचारियों के लिए शहर के एक नामी रेस्टोरेंट से भोजन के पैकेट आते हैं, जिसमें पेट पूजा के बाद मुंह मीठा करने का भी इंतजाम है।

देखें: उत्तराखंड आपदा पर पल-पल की कवरेज

आपदा के बाद केदारनाथ घाटी, उत्तरकाशी सहित अन्य जगहों में फंसे लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। वहीं, राहत शिविरों में भी दाल-चावल से ज्यादा कुछ नहीं है, मगर सचिवालय में दोपहर के समय हर जगह स्पेशल लंच पैकेट जरूर नजर आते हैं।

मैन्यू में पनीर, मिक्स सब्जी, दाल, सलाद, तंदूरी रोटी व चावल के साथ ही स्वीट डिश की भी व्यवस्था है। कुछ कर्मचारियों के बच्चे और अन्य साथी भी इस शाही भोज का आनंद लेते हुए नजर आ जाते हैं। बुधवार को लंच पैकेट की ऐसी लूट मची कि कई कर्मचारी खाली हाथ ही रह गए।
विज्ञापन


मनोरंजन का भी है इंतजाम
आपदा राहत व सूचना केंद्र में न्यूज चैनलों से आ रही सूचनाओं को देखने के लिए दो बड़े टीवी स्क्रीन लगे हैं। इन पर समाचार चैनलों के बजाय म्यूजिक, फिल्म या नाटक अधिक देखे जाते हैं। बुधवार को कोई लोकल चैनल पर गीतों का मजा लेता दिखा तो कोई बीच-बीच में फिल्मी चैनल लगाने की फरमाइश करता रहा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें