फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड बजट: न लुभावना और न ही डरावना

Thu, 21 Mar 2013 02:03 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुगुणा सरकार का दूसरा बजट न तो लुभावना है और न ही डरावना। वित्त मंत्री इंदिरा ह्रदयेश ने वर्ष 2013-14 का बेहद संतुलित बजट पेश किया। बजट में न तो कोई नया टैक्स लगाया गया है और न ही कहीं से जनता को कोई खास राहत ही दी गई है।
विज्ञापन


तेज महंगाई के इस दौर में जब आप अबकी होली खेलेंगे तो थोड़ी राहत महसूस कर सकेंगे। राज्य सरकार ने होली के रंग और पिचकारी सस्ते कर दिए हैं लेकिन गुझिया, मिठाई की खपत सोच-समझकर ही करने में समझदारी होगी। इसमें कोई राहत नहीं है।

महिला होने के नाते वित्त मंत्री ने महिला सशक्तीकरण का भी ध्यान रखा और महिलाओं के लिए 20 लाख की संपत्ति की खरीद पर स्टांप ड्यूटी में मिलने वाली 25 फीसदी की छूट को बढ़ाकर 30 लाख तक की संपत्ति खरीद तक कर दिया है।
विज्ञापन


राज्य में फलों की पैदावार बढ़ाने और उत्पादित फलों के लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए हाल ही में घोषित की गई वाइनरी स्कीम पर भी सरकार की इनायत हुई है। राज्य में फलों से वाइन बनाने पर लगने वाले वैट को 32.5 से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है।
विज्ञापन


क्या हुआ सस्ता
- होली के रंग और पिचकारी
- बाढ़ संरक्षण में उपयोगी वायर क्रेट
- स्पा कराना
- फलों से निर्मित वाइन

उत्तराखंड का बजट-2013-14 एक नजर
कुल आय - 24940.31 करोड़
राजस्व - 18955.72 करोड़
नॉन प्लान व्यय - 16619.46 करोड़
प्लान व्यय - 8710.38 करोड़
कुल व्यय - 25329.84 करोड़
राजस्व सरप्लस - 901.52 करोड़
राजकोषीय घाटा - 3536.74 करोड़

2012-2013 के मुकाबले क्या बढ़ा
कमाई - 16158.95 करोड़ से बढ़कर 18955.72 करोड़, वृद्धि-17.31 प्रतिशत
कर राजस्व - 9368.71 करोड़ से बढ़कर 11007.81 करोड़, वृद्धि-17.50
खर्चा - 21931.77 करोड़ से बढ़कर 25329.84 करोड़, वृद्धि-15.49 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें