फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Election 2022 : क्या उत्तराखंड में भी चुनाव की तिथि बदलेगी? एक क्लिक में पढ़िए चुनाव की हर खबर

Tue, 18 Jan 2022 02:56 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Uttarakhand Assembly Election 2022: चुनाव नजदीक आते ही उत्तराखंड में राजनीतिक उठापठक तेज हो गई है। चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। 
 
विज्ञापन
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। 21 जनवरी को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इससे पहले प्रदेश में सियासी पारा हाई है। राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी तेजी से सामने आने लगी है। ऐसे में क्या है उत्तराखंड में राजनीतिक हलचल? एक क्लिक में पढ़िए प्रदेश चुनाव से जुड़ी सारी खबरें...
विज्ञापन


1. हरक सिंह बोले, मैं 100 बार हरीश रावत से माफी मांग सकता हूं
उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और भाजपा से निष्कासित हरक सिंह रावत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में जाने के लिए तैयार हैं। सुबह इसके लिए कांग्रेस के नेताओं से बातचीत हुई है। उन्होंने कहा है कि वह संगठन में बात करने के बाद अपना फैसला बताएंगे। मैं उनके फैसले का इंतजार कर रहा हूं, उसी के आधार पर आगे का निर्णय करुंगा। हरक सिंह ने आगे यह भी बताया कि उन्होंने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से 2016 में की हुई गलती के लिए 100 बार माफी मांग सकता हूं। वह मेरे बड़े भाई हैं। मैं उत्तराखंड के विकास के लिए काम करना चाहता हूं। पढ़ें पूरी खबर... 

2. कांग्रेस पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश क्या बोले?
उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक का कहना है कि पूरे देश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी भाजपा का 'डबल इंजन मॉडल' फेल हो गया है। राज्य की जनता अपने विकास के लिए एक बार फिर कांग्रेस की ओर देख रही है। मुझे पूरी उम्मीद है कि इस चुनाव में कांग्रेस को भारी जीत मिलेगी और राज्य एक बार फिर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ सकेगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन


3. हरक का रुदाली दांव, क्या पलटेगा चुनाव?
राजनीति यदि एक रंगमंच है तो हरक सिंह रावत उस रंगमंच के धुरंधर कलाकार हैं। सियासी मंच पर उनके किरदार अकसर बदलते रहते हैं। लेकिन सियासी संकट के सबसे कठिन समय में वह रुदाली दांव अपने आखिरी हथियार के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। भाजपा से निकाले जाने के बाद उन्होंने फिर रुदाली दांव चला है।  पढ़ें पूरी खबर...

4. क्या उत्तराखंड में भी चुनाव की तिथि बदल जाएगी?
चुनाव आयोग की ओर से पंजाब में मतदान की तारीख बढ़ाने के साथ ही उत्तराखंड में चुनाव तिथि में बदलाव की मांग उठ रही है। विभिन्न संगठनों की ओर से आयोग से उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थिति और पलायन को देखते हुए मतदान के लिए रविवार का दिन और मार्च के पहले सप्ताह में तिथि तय करने का आग्रह किया गया है। जानकारों का मानना है कि उत्तराखंड में मतदान के लिए 6 मार्च का दिन उपयुक्त हो सकता है।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें