रुद्रपुर। राज्य स्तरीय अनुसूचित जनजाति ओपन पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता में यूएस नगर ने जीत ली। उसने फाइनल में मुनस्यारी को 7-6 से शिकस्त दी।
मंगलवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला गया। इस दौरान दोनों टीमों ने पांच-पांच पेनाल्टी दी। इसके बाद सडन डेथ में यूएस नगर की टीम ने मुनस्यारी के खिलाफ सात गोल किए। हालांकि कड़े मुकाबले में मुनस्यारी की टीम ने यूएस नगर के खिलाफ छह गोल किए।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चमोली, यूएस नगर, पौड़ी, उत्तरकाशी, बागेश्वर व मुनस्यारी जिले की टीम से कुल 120 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। समापन कार्यक्रम में सीटीओ डॉ. पंकज कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी अख्तर अली, उप क्रीड़ाधिकारी वरुण बेलवाल व निर्मला पंत, सुरेश बिष्ट, मोहित, सलीम, तनवीर, राकेश रावत, पुष्कर, नेहा पंत, धीरज जोशी आदि मौजूद थे।
यूएस नगर टीम के मनोज की आंख में लगी चोट
रुद्रपुर। यूएस नगर टीम के मनोज की मुनस्यारी के खिलाड़ी से टकराकर आंख में चोट लग गई। चोट लगने से कुछ देर तक मनोज फुटबाल मैदान में ही लेटे रहे। मौके पर पहुंची चिकित्सकों की टीम ने उनका उपचार किया। संवाद
रुद्रपुर स्टेडियम में फुटबाल का फाइनल मुकाबला खेलते खिलाड़ी।- फोटो : RUDRAPUR