फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Book of Records: सात वर्ष के महिमन को एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में मिला ग्रांड मास्टर का दर्जा

Mon, 03 Jan 2022 11:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
विज्ञापन
एशिया बुक ऑफ रिकार्ड के साथ महिमन खनिजो। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन

सात वर्ष की उम्र में एक मिनट में सबसे अधिक ड्रम बीट्स बजाने पर सात साल के महिमन खनिजो का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड और एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हो गया है। महिमन को एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में ग्रैंड मास्टर का दर्जा भी दिया गया है। महिमन रॉक स्कूल लंदन संगीत विश्वविद्यालय से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा है।

विज्ञापन


सिंह कॉलोनी निवासी महिमन खनिजो के पिता मनीष खनिजो जेसीज पब्लिक स्कूल में म्यूजिक टीचर हैं। पिता मनीष खनिजो ने कहा कि बेटे की बचपन से म्यूजिक में रुचि रही है। कहा कि महिमन जेसीज पब्लिक स्कूल में कक्षा एक में पढ़ाई कर रहा है।

बताया कि बीते छह दिसंबर को महिमन ने एक मिनट में सबसे अधिक ड्रम बीट्स बजाने का रिकॉर्ड हासिल किया है। इस पर एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में महिमन को ग्रैंड मास्टर का दर्जा दिया है। कहा कि महिमन रॉक स्कूल लंदन संगीत विश्वविद्यालय से ग्रेड वन की परीक्षा पास कर ग्रेड थ्री की तैयारी कर रहा है। महिमन तीन वर्ष की उम्र से ही ड्रम बजा रहे हैं। वह रोज दो घंटे अभ्यास करते हैं। महिमन की उपलब्धि की सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें