फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएस में सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

विज्ञापन
रुद्रपुर के डीपीएस स्कूल में खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अतिथि। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
दिल्ली पब्लिक स्कूल में यूएस नगर के प्रसिद्ध खिलाड़ी वीरपाल सिंह ग्रोवर की स्मृति में सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हो गया। बुधवार को टूर्नामेंट का पहला मैच क्रिकेटर्स क्लब हल्द्वानी और एसआरएमएस बरेली के बीच हुआ। इसमें बरेली की टीम विजयी रही। टूर्नामेंट में 12 टीमें उत्तराखंड से और छह टीमें यूपी की प्रतिभाग कर रहीं हैं।
विज्ञापन

बरेली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिकेटर्स क्लब हल्द्वानी की टीम 33 ओवर में 101 रन पर आउट हो गई। एसआरएमएस की ओर से अर्पित यादव ने चार विकेट और हृदयेश व फरहान ने दो-दो विकेट लिए। एसआरएमएस की टीम ने 29 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया। एसआरएमएस बरेली की टीम से अब्दुल जीशान ने 41 रन की पारी खेली। क्रिकेटर्स क्लब हल्द्वानी की टीम से सूरज सतवाल और दीपेश कुमार ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अर्पित यादव रहे।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा, ऊधमसिंह नगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय तिवारी, सचिव नूर आलम ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। टूर्नामेंट चार अक्तूबर तक चलेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें