पुरस्कार प्राप्त करते हेल्प टू अदर सोसायटी के उपाध्यक्ष दिलजीत सिंह।
- फोटो : RUDRAPUR
गया (बिहार) में आयोजित शहीद भगत सिंह राष्ट्रीय सम्मान समारोह में भारत के सभी राज्यों के सर्वोच्च रक्त योद्धाओं को सम्मानित किया गया। इसमें उत्तराखंड से हेल्प टू अदर सोसायटी उत्तराखंड के उपाध्यक्ष को दिलजीत सिंह आमंत्रित किया गया।
हेल्प टू अदर सोसायटी उत्तराखंड के अध्यक्ष जगजीत सिंह (गोल्डी) ने बताया कि सोसायटी की टीम के रक्त योद्धा 27 साल से उत्तराखंड व राज्य से बाहर लगातार रक्तदान कर रहे हैं। उत्तराखंड की कई सामाजिक संस्थाओं ने दिलजीत समेत हेल्प टू अदर सोसायटी उत्तराखंड को बधाई दी है। (संवाद)