फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर: खटीमा में युवक की हत्या कर शव गटर में छिपाया, मोबाइल-नगदी लूटी; आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Nov 2026 04:32 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

खटीमा की शिव कालोनी में एक युवक की हत्या कर शव गटर में छिपाया गया और उसका मोबाइल व नगदी लूटी गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खटीमा की शिव कालोनी में एक युवक की हत्या कर उसका शव गटर में छिपा दिया। साथ ही मृतक का मोबाइल व नगदी भी लूट ली। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन




वार्ड नंबर 17, शिव कालोनी निवासी अभय उर्फ लल्लू (20) पुत्र मनोज कुमार सात नवंबर की रात से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। अभय के भाई रवि ने पुलिस को तहरीर देकर उसकी बरामदगी की मांग की। पुलिस ने अभय की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू की।

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि गुमशुदा युवक की तलाश के दौरान पुलिस को उसके परिचित वार्ड नंबर, शिव कालोनी निवासी संजय गुप्ता के बारे में जानकारी मिली कि उसने मृतक का मोबाइल उसके घर वालों को दिया था और बताया कि उसे मोबाइल पड़ा हुआ मिला। जिस पर पुलिस संजय को पूछताछ के लिए कोतवाली लेकर आई। पूछताछ के दौरान संजय ने अभय उर्फ लल्लू की हत्या कर उसके शव को गटर में छिपाने की बात बताई। उसने पुलिस को बताया कि अभय और वह पुराने दोस्त थे और दोनों नशे के आदी थे। सात नवंबर की रात्रि करीब पौने दस बजे दोनों शिव कालोनी चौराहे पर मिले और इसके बाद कॉलोनी के पीछे स्थित खाली मैदान में चले गए। दोनों स्मैक का सेवन करने के लिए इंजेक्शन तैयार कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान एक इंजेक्शन गिर जाने और बचे हुए इंजेक्शन को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उसने कथित रूप से अभय का गला दबा दिया। उसके लोअर के नाड़े से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि मृतक के पास मौजूद करीब 2,300 रुपये और मोबाइल फोन उसने अपने पास रख लिए और उसके शव को घटनास्थल से करीब 15-20 मीटर दूर एक गटर में फेंककर छिपा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें