फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को जानो प्रतियोगिता में डायनेस्टी गुरुकुल एवं शिक्षा भारती इंका ने मारी बाजी

विज्ञापन
खटीमा में भाविप के भारत को जानो प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को सम्मानित करते शिक्षा भारती इं? - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में डायनेस्टी माडर्न गुरुकुल और सीनियर वर्ग में शिक्षा भारती इंटर कॉलेज की टीम प्रथम रहीं।
विज्ञापन

राणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों की टीम ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में डायनेस्टी माडर्न गुरुकुल छिनकी प्रथम, शिक्षा भारती इंटर कॉलेज द्वितीय और हिंद पब्लिक स्कूल की टीम तृतीय रही। सीनियर वर्ग में शिक्षा भारती इंटर कॉलेज प्रथम, डायनेस्टी माडर्न गुरुकुल छिनकी द्वितीय और राजीव गांधी नवोदय की टीम तृतीय रही।
विजेता टीमों को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र दिया गया। वहां भाविप के प्रांतीय अध्यक्ष हरीश चंद्र जोशी, शाखा अध्यक्ष हरीश शर्मा, सचिव नीरज वर्मा, कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक अनिल मित्तल, पवन जौहरी, दलजीत खिंडा, अमित सक्सेना, विशाल गोयल, मधु शर्मा, अमृता सिंह महल, सोनिया सुनेजा, सुखजीत खिंडा, स्वाति गोयल, मंजू खन्ना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

शिक्षा भारती ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता
खटीमा। भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में शिक्षा भारती इंटर कॉलेज के रवि यादव और रोशन यादव ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि जूनियर वर्ग में मनीष पंत ने रजत पदक हासिल किया। स्कूल संस्थापक एचसी पांडेय, प्रबंधक विनय पांडेय, विकास पांडेय, प्रधानाचार्य डीसी उप्रेती, सीमा उप्रेती, गोविंद चौहान, आरके पांडेय, रुपा गड़कोटी, जानकी महर ने बधाई दी।

खटीमा में भाविप के भारत को जानो प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण ?- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें