जसपुर में जलसे में सम्मानित छात्राएं।
- फोटो : KASHIPUR
जसपुर। मदरसा अरबिया अहलेसुन्नत फैजुल उलूम की प्रबंध कमेटी की ओर से हुए जलसे में 19 छात्राओं को किरात की डिग्री से नवाजा गया। जलसे को खिताब करते हुए आलिमा गजाला परवीन ने कहा कि कुरआन पढ़ने और सुनने से रुह की पाकीजगी के साथ ही ईमान भी ताजा हो जाता है।
खासकर माहे रमजान में कुरआन को पूरी तवज्जों के साथ एकाग्र होकर पढ़ना चाहिए। आलिमा राशिदा अंजुम ने कहा कि रमजान माह में ही कुरआन नाजिल (अवतरित) हुआ। किरात की बेहतरीन तालीम देने पर आलिमा गुलफशा अंसारी की हौसला अफजाई की गई। जलसे की निजामत गुलफशा अंसारी ने की। इस मौके पर अरशी नाज, नुसरत जहां, सुबहाना, सना, शहजादी, साजिया, जीनत, महक आदि मौजूद रहीं।