फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गोली लगने से युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 09 Jan 2024 10:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। लालपुर के रहने वाले बलदेव सिंह के बेटे सन्नी (17) की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उसका दोस्त उसे बुलेट पर बिठाकर ले गया था। परिजनों ने युवक के दोस्त पर ही हत्या का आरोप लगाया है। दोस्त का आपराधिक रिकॉर्ड बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को मलसा गांव का एक युवक सन्नी को अपनी बुलेट पर कहीं ले गया था। शाम छह बजे किसी ने लक्की सिंह को बताया कि उनके भाई सन्नी को चोट लगी है और उसे काशीपुर मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। सूचना पर परिजन निजी अस्पताल पहुंचे। जहां उनको सन्नी को जिला अस्पताल ले जाए जाने की जानकारी हुई। जिला असपताल पहुंचने पर उन्हें पता चला कि सन्नी के सीने पर गोली लगी है और उसने दम तोड़ दिया है।
सूचना पर कोतवाल धीरेंद्र कुमार और थाना पंतनगर प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी मय फोर्स जिला अस्पताल पहुंचे। यहां लक्की सिंह ने कहा कि सन्नी की धोखे से ले जाकर हत्या की गई है। गोली भाई के सीने से सटाकर मारी गई है। उसका कहना है कि सन्नी की किसी से रंजिश नहीं है। परिजनों ने मलसा गांव के ही दोनों सगे भाइयों पर साजिशन हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सन्नी तीन भाइयों में सबसे छोटा है। उसका सबसे बड़ा भाई न्यूजीलैंड में काम करता है, जबकि दूसरा भाई पिता के साथ वाहन चलाने का काम करता था।
-
युवक के करीबी का बताया जा रहा है आपराधिक रिकाॅर्ड

परिजनों ने आरोप लगाया है कि सन्नी के साथ गए एक युवक का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा हैं। इसके बावजूद लापरवाही का मामला बताकर लीपापोती की जा रही है। मामलेे को हथियार के साथ छेेड़छाड़ के साथ जोड़ के दिखाया जा रहा है। युवक के दोस्तों का कहना है कि युवक ईएसआई अस्पताल में पार्ट टाइम जॉब करता था।
-
स्कार्पियो कार से कुछ लोग लड़के को अचेत हालत में गदरपुर रोड स्थित निजी अस्पताल लाए थे लेकिन डॉक्टर ने दूसरी जगह ले जाने के लिए कहा तो वे उसे छोड़कर चले गए। इसके बाद एक अधिवक्ता लड़के को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक के सीने में छेद बना हुआ है और अभी स्पष्ट नहीं है कि ये गोली लगने का है। फिलहाल युवक की मौत की वजह के साथ ही उसे निजी हॉस्पिटल छोड़ने वाले युवकों को चिह्नित किया जा रहा हैं। इन युवकों से पूछताछ के बाद ही सही घटना सामने आ सकेगी। - मनोज कत्याल, एसपी सिटी, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें