फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: खेत में बिजली गिरने से युवक की मौत, कुछ दूरी पर मौजूद चाचा बाल-बाल बचे; परिवार में मचा कोहराम

Thu, 27 Jun 2024 12:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

नानकमत्ता के गांव मगरसड़ा में बिजली की चपेट में आकर एक और युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में 10 फुट की दूरी पर काम कर रहे चाचा बाल-बाल बचे। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बिजली गिरने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

खटीमा के सैजना गांव में बिजली गिरने से भाई-बहन की मौत की दुखद घटना के दो दिन बाद ही बुधवार को नानकमत्ता के गांव मगरसड़ा में बिजली की चपेट में आकर एक और युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में 10 फुट की दूरी पर काम कर रहे चाचा बाल-बाल बचे। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

बुधवार को ग्राम मगरसड़ा निवासी सचिन राणा (36) पुत्र नरेश राणा बारिश में भीगते हुए घर से करीब एक किमी की दूरी पर स्थित खेत में मेड़ बांधने के लिए गया था। थोड़ी देर बाद उसके चाचा विनेश राणा (28) पुत्र नारायण राणा भी खेत की ओर निकले। मेड़ बांधने के बाद करीब आठ बजे दोनों घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान तेज गरज के साथ सचिन राणा पर बिजली गिर गई और वह झुलस गया। कुछ ही दूरी पर खड़े विनेश को भी जोरदार झटका लगा। विनेश ने किसी तरह भतीजे सचिन को सड़क तक पहुंचाया। यहां से ग्रामीण दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। तहसीलदार पूजा शर्मा ने बताया कि आपदा के नियमों के तहत कार्यवाही कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। एसडीएम रविंद्र सिंह जुवांठा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दैवी आपदा मद से परिजनों को चार लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन


ये पढ़ें- दर्दनाक: मां और बेटे के जीवन में बिजली ने किया अंधेरा, पत्नी बेसुध...चार साल का बेटा पापा-पापा कह रहा
विज्ञापन


धान मिल में मजदूरी करता था सचिन
सचिन राणा के परिवार में उसकी माता गुड्डी देवी, पत्नी मधु राणा, चार साल का बेटा बेटा अंश राणा और छोटा भाई मिथुन राणा है। परिजनों ने बताया कि सचिन धान मिल में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। इसके अलावा उसके पास करीब एक बीघा जमीन है। उसके पिता नरेश राणा की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। सचिन की मौत से परिजन स्तब्ध है, तो वही उसकी पत्नी बेसुध हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें