फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में कोहराम

Sat, 22 Aug 2026 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। बिगवाड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई है। यह हादसा बृहस्पतिवार देर रात तुलसी द्वार के निकट हुआ। मृतक की पहचान ग्राम चकौनी निवासी प्रेम कालड़ा (42) पुत्र मुलखराज कालड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

प्रेम कालड़ा बृहस्पतिवार दोपहर अपने घर से किसी काम के लिए निकले थे। वह देर रात तक वापस नहीं लौटे, जिससे परिजन चिंतित थे। रात करीब ढाई बजे बिगवाड़ा पुलिस चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल को हाईवे पर एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन के टक्कर मारने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को हाईवे की एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार युवक की हल्द्वानी में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक का शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया। सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें