फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर उद्योगों में ऊर्जा खपत कम करने को हुई आईसीएफ की कार्यशाला

विज्ञापन
काशीपुर में बईई के डायरेक्टर का स्वागत करते पेपर यूनिट चेप्टर के अध्यक्ष पवन अग्रवाल। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। छोटे और मझोले उद्योगों में ऊर्जा की खपत कम करने के लिए कंसल्टिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (आईसीएफ) ने ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफीशिएंसी (बीईई) के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें पेपर उद्योग से जुड़े उद्यमियों ने शिरकत कर ऊर्जा की खपत कम करने की तकनीक पर चर्चा की।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर में आयोजित इस कार्यशाला में पेपर क्लस्टर में परियोजना एनर्जी एंड रिसोर्स मैपिंग पर चर्चा हुई। पेपर उद्योग से जुड़े उद्यमियों को ऊर्जा और ईंधन की जरूरत को कम करने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। बीईई के डायरेक्टर मिलिंद डयोरे ने बताया कि पेपर सेक्टर की ऊर्जा की खपत को कम करने के लिए अगले कुछ माह में एक रोडमैप तैयार किया जाएगा। आईसीए के रथिन कुकरेजा और अभिषेक आनंद ने काशीपुर क्लस्टर की ऊर्जा खपत के बारे में जानकारी दी और पेपर इंडस्ट्रीज के लिए ऊर्जा खपत कम करने की तकनीक के बारे में बताया। कार्यशाला में केजीसीसीआई पेपर यूनिट चैप्टर के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने उद्योगों की चुनौतियों पर अपने अनुभव साझा किए। वर्कशॉप में नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन की ओर से पुनीत कुमार ने लघु उद्योग स्थापित करने के बारे में बताया। वर्कशॉप में उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के सुभाष राम गौतम ने ऊर्जा खपत कम करने के बारे में सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें