फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम विभाग में हस्ताक्षर करने पहुंचे श्रमिक, प्रदर्शन करके लौटे

विज्ञापन
रुद्रपुर श्रम विभाग कार्यालय परिसर में श्रमिकों को संबोधित करते श्रमिक नेता। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल की भगवती प्रोडक्ट्स लिमिटेड से छंटनी हुए श्रमिकों को सहायक श्रमायुक्त ने हाईकोर्ट के निर्देशानुसार हस्ताक्षर सत्यापन में हस्ताक्षर करने बुलाया था। लेकिन डीएम की बैठक में व्यस्त एएलसी कार्यालय नहीं पहुंच पाए। श्रमिकों को दोबारा सत्यापन के लिए 26 नवंबर की तिथि दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार को श्रम विभाग कार्यालय पहुंचे श्रमिकों ने सहायक श्रमायुक्त का देर शाम तक इंतजार किया। लेकिन उरेडा की कार्यशाला में व्यस्त रहने के कारण सहायक श्रमायुक्त कार्यालय नहीं पहुंच पाए। इधर, श्रमिकों ने कंपनी में कार्य बहाली की मांग को लेकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। श्रमिक ठाकुर सिंह और नंदन सिंह ने बताया कि औद्योगिक न्यायाधिकरण की ओर से पारित अवार्ड के परिपालन के संबंध में सहायक श्रमायुक्त ने 18 नवंबर को हस्ताक्षर सत्यापन के लिए तिथि दी थी। बताया कि प्रबंधन की ओर से साल 2018 दिसंबर में 303 स्थायी श्रमिकों की छंटनी कर दी गई थी। जिसमें औद्योगिक न्यायाधिकरण की ओर से गेट बंदी को गैरकानूनी घोषित करते हुए सभी 303 श्रमिकों की सवेतन कार्य बहाली का आदेश पारित किया गया है। एएलसी प्रशांत कुमार ने बताया कि कार्यशाला में होने के कारण वह कार्यालय नहीं पहुंच पाए। श्रमिकों को 26 नवंबर की तिथि दी गई है। इधर, कंपनी प्रबंधक नरेंद्र त्यागी ने बताया कि हाईकोर्ट में मामला लंबित चल रहा है। हाईकोर्ट के आदेश पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें