फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वस्त किए मकानों का दोबारा हो रहा था निर्माण, ढहाया

विज्ञापन
रुद्रपुर फाजलपुर महरौला में अवैध मकान तोड़ती जेसीबी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। फाजलपुर महरौला में ध्वस्त किए गए मकानों में फिर निर्माण होने पर प्रशासन ने जेसीबी से मकानों की नींव तुड़वा दी। वहीं, ट्रांजिट कैंप में बिना अनुमति के बन रहे एक धार्मिक स्थल का निर्माण रुकवाने के साथ ही संबंधित को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

करीब एक हफ्ते पूर्व विकास प्राधिकरण, नगर निगम, पुलिस व प्रशासन की टीम ने फाजलपुर महरौला में सीलिंग की जमीन पर बन रहे आठ अवैध मकानों को ध्वस्त करा दिया था। बुधवार को प्रशासन को दोबारा तीन मकानों का निर्माण होने की सूचना मिली। तहसीलदार डॉ. अमृता शर्मा ने बताया कि फाजलपुर महरौला में दोबारा मकानों का निर्माण किया जा रहा था, जिसे फिर से ध्वस्त करा दिया गया है। इधर, ट्रांजिट कैंप स्थित शास्त्री नगर कॉलोनी में अवैध रूप से एक मकान में धर्मस्थल बनाए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस बल और प्रशासन ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। उन्होंने भवन स्वामी से दोबारा निर्माण नहीं कराने का शपथ पत्र लिखवाकर अगली बार कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें