शांतिपुरी/पंतनगर। डेमू ट्रायल ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी और पंतनगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
रेलवे लाइन से सटे कृष्ण विहार कॉलोनी जवाहर नगर निवासी नरेश लाल नगला-पंतनगर के बीच टेंपो चलाते हैं। शनिवार शाम करीब पांच बजे वह रेलवे लाइन के किनारे बकरियां चरा रहे थे।
इसी बीच उनकी पत्नी तारा देवी (42) भी वहां पहुंच गईं और लालकुआं की ओर से डेमो ट्रेन आती देखकर बकरियों को रेलवे लाइन से दूर खदेड़ने लगीं। इसी बीच बकरी का बच्चा रेलवे लाइन की ओर जाने लगा, जिसे दूर भगाने के चक्कर में उनका सिर ट्रेन से टकरा गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।