फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: घर पर बेहोश मिली महिला, जेवर गायब, अस्पताल में मौत

Sat, 20 Jan 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बेहोशी की हालत में घर में मिली महिला के कुंडल और सोने की चेन गायब थी। जहरखुरानी की ओर महिला से लूट की आशंका बनी हुई है। फिलहाल तहरीर नहीं दी गई है। मुरलीवाला गांव निवासी नोवाहर सिंह और उनके बच्चे खेत पर काम करने गए थे। 45 वर्ष की पत्नी सुनीता देवी घर पर अकेली थी। घर लौटने पर उन्होंने अपनी पत्नी को बेहोश पाया। पत्नी के जेवर गायब थे। बेहोश पत्नी को गांव भायपुर थाना ठाकुरद्वारा में एक निजी अस्पताल में दिखाया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने काशीपुर के लिए रेफर कर दिया। मुरादाबाद में पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि घर में अजनबी महिला और एक पुरुष उनके घर पर आए थे। उन्होंने जहर खुरानी गिरोह के सदस्य होने की आशंका प्रकट की है। पुलिस के अनुसार मृतका के परिजनों की और से अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें