उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। वहीं, तराई में शीतलहर का प्रकोप जारी है। यहां पाला गिरने के साथ ही गलन बढ़ने से लोग ठिठुरते रहे। कोहरे में कम दृश्यता के चलते लगातार 23वें दिन दिल्ली-पंतनगर और पंतनगर-जयपुर की हवाई सेवा निरस्त रही।
उत्तराखंड में मौसम बदल रहा है। वहीं, तराई में शीतलहर का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को भी धूप नहीं निकली। पाला गिरने के साथ ही गलन बढ़ने से लोग ठिठुरते रहे। कोहरे में कम दृश्यता के चलते लगातार 23वें दिन दिल्ली-पंतनगर और पंतनगर-जयपुर की हवाई सेवा निरस्त रही। इंडिगो प्रबंधन ने पूर्व में ही इसकी घोषणा कर टिकट बुकिंग बंद कर दी थी।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह सर्द हवाएं चलने के साथ ही पाला गिरने से ठंड में इजाफा हो गया। हाड़कंपाने वाली ठंड के चलते लोग जरूरी काम से घर से निकले। दिहाड़ी श्रमिकों के साथ ही राहगीर नगर की ओर से विभिन्न जगहों पर जलाए जा रहे अलाव को घेरकर ठंड से राहत पाते नजर आए। दिनभर धूप नहीं निकली और आसमान में बादल छाए रहे। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा और वाहन चालकों को लाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ा।