खटीमा। चकरपुर में गत चार फरवरी की रात प्राणघातक हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की शनिवार को उपचार के दौरान एसटीएच हल्द्वानी में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
पांच फरवरी की सुबह चकरपुर निवासी राज बहादुर (45) का शव घर में मिला था जबकि उनकी पत्नी आशा (40) बेहोशी की हालत में घायल मिली थी। ऐसी चर्चा थी कि पति ने पत्नी पर प्राणघातक हमला कर स्वयं जहर खा लिया था। महिला की हालत गंभीर होने पर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया था। छह दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष के बाद मंगलवार को महिला ने भी दम तोड़ दिया।
एसएसआई अशोक कुमार और चकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी ने बताया कि शनिवार को घायल महिला ने हल्द्वानी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हल्द्वानी में पोस्टमार्टम के बाद शव को खटीमा लाया जा रहा है।