फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप में महिला की मौत, जहर खाने की आशंका

विज्ञापन
मृतका सुमन उर्फ फातिमा, फा इल फोटो, रुद्रपुर - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि जहरीले पदार्थ खाने से महिला की मौत हुई।
विज्ञापन

मूलरूप से ग्राम परचई मीरगंज थाना शाही बरेली (यूपी) निवासी फातिमा उर्फ सुमन ने वर्ष 2016 में क्षेत्र के ही दूसरे धर्म के युवक ओमपाल उर्फ पप्पू के साथ प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों पति-पत्नी राजा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप में आकर मेहनत मजदूरी करने लगे थे और अपना मकान बना लिया था। उन्होंने मकान में एक किरायेदार भी रखा था। मंगलवार को ओमपाल मजदूरी करने के लिए चला गया था। घर में फातिमा उर्फ सुमन, उसकी दो मासूम बेटियां और किरायेदार मौजूद थे। देर शाम को सुमन अचानक उल्टी करने लगी। किरायेदार ने इसकी सूचना उसके पति को दी। मौके पर पहुंचा पति सुमन को निजी अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ललित मोहन जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। उन्होंने बताया कि महिला के घर से चूहे मारने वाली दवा बरामद हुई है। आशंका है कि जहर खाने से उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का सही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें