काशीपुर में बेटे के साथ बाजार सामान लेने गई महिला के साथ मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। महिला ने साहस का परिचय देते हुए आरोपी को पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया।
काशीपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। काशीपुर में बेटे के साथ बाजार सामान लेने गई महिला के साथ मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। महिला ने साहस का परिचय देते हुए आरोपी को पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
नगर निवासी एक महिला अपने बेटे के साथ महाराणा प्रताप चौक स्थित एक फल के दुकान से फल खरीद रही थी। इस दौरान एक मनचले ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। साथ ही उसका वीडियो बनाने लगा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इदरीश निवासी मंसूरपुर भोजपुर जिला मुरादाबाद बताया।
महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में की। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।