रुद्रपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में विजेताओं के साथ अतिथि।
- फोटो : RUDRAPUR
टोक्यो पैरालंपिक में गए अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार को शुभकामनाए देने के लिए रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सेल्फी प्वाइंट बनाया गया। खिलाड़ियों ने सेल्फी खींचकर मनोज सरकार को सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं भेजीं।
कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित वर्चुअल फिजिकल फिटनेस स्किल्स प्रतियोगिता के विजेताओं पुरस्कृत करने के लिए सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्दीकी ने खिलाड़ियों को पदक पहनाए।
कुमाऊं विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण विजेता खिलाड़ियों को उनके क्षेत्रों में ही पदक दिए जा रहे हैं। महिला वर्ग में किरन चंद्रा प्रथम स्थान मिला, जबकि पुरुष वर्ग में कृष्ण कुमार गदरपुर को चौथा स्थान, मनोज अग्निहोत्री रुद्रपुर को आठवां पुरस्कार मिला।
सांत्वना पुरस्कार विजेता पैराबैडमिंटन खिलाड़ी अक्षत रोहिल्ला रुद्रपुर, रक्षित अग्रवाल रुद्रपुर, तेजस्वी कुमार रुद्रपुर को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व प्राचार्य डीडी जोशी, पूरन चंद्र जोशी, रघुवीर सिंह विर्क, सुरेश बिष्ट, भूपेश चंद्र दुमका, अनिल सिंह, ऋषि पाल भारती, नवनीत राव सहित अनेक मौजूद रहे। (संवाद)