फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन जु-जित्सु में पदक विजेताओं को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

विज्ञापन
देहरादून सीएम आवास में खिलाड़ियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व अन्य। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। पांचवीं एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया। 13 से 16 सितंबर तक आबू धाबी में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश से छह खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने इसमें दो रजत व चार कांस्य पदक झटके।
विज्ञापन

बुधवार को प्रदेश के छह खिलाड़ियों ने देहरादून सीएम आवास में सीएम से मुलाकात की। सीएम ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर उनकी समस्याओं को दूर करने और जल्द छात्रवृत्ति व मूलभूत सुविधाएं देने का आश्वासन दिया। जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव रेंशी विनय कुमार ने बताया कि एशियन चैंपियनशिप में देश से 38 सदस्यीय दल ने प्रतिभाग किया था। इसमें 14 देशों की श्रृंखला में भारत ने आठवां स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में शिवानी गुप्ता ने 70 किलो भार वर्ग में दो रजत पदक, नव्या पांडे ने 48 किलो भार वर्ग में दो कांस्य पदक, मनदीप कौर ने 63 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक, मुकेश कुमार ने 94 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। कमल सिंह ने पांचवीं और विनोद लखेरा ने छठवीं रैंक हासिल की। सभी विजेता खिलाड़ियों ने ओसीए के नेतृत्व में थाईलेंड चोंगबुरी में आयोजित होने वाली एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट्स गेम्स के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है।
विज्ञापन

जिला जु-जित्सु एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने खिलाड़ियों को खेल निदेशालय की ओर से छात्रवृत्ति व अन्य खेल सुविधाएं प्रदान करने और इस खेल को खेल नीति में शामिल करने के लिए सीएम को ज्ञापन दिया। वहां महासचिव ऋषिपाल भारती, संयुक्त खेल निदेशक डॉ.धर्मेंद्र भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें