फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में नहीं पहुंचे बच्चे, पढ़ाई ठप

विज्ञापन
डॉ. सतीश अरोरा, प्रधानाचार्य, जनता इंटर कॉलेज। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
बारिश के कारण बृहस्पतिवार को 10, 11 और 12वीं कक्षा में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सिर्फ 15 से 20 प्रतिशत रही। जिस कारण सभी इंटर कॉलेजों व हाईस्कूलों में पढ़ाई प्रभावित रही। बच्चों की संख्या कम होने के कारण कुछ स्कूलों में एक से डेढ़ घंटा पहले ही छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण कम होने के बाद 31 जनवरी से कक्षा 10 से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं संचालित हो रही हैं, लेकिन बृहस्पतिवार को बारिश के कारण अधिकांश स्कूलों में बच्चे नहीं पहुंचे। रुद्रपुर के आदित्यनाथ झा इंटर कॉलेज में करीब 15 प्रतिशत बच्चे ही पहुंचे लेकिन बच्चों की संख्या कम होने के कारण सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं के ड्यूटी पर मौजूद होने के बावजूद पढ़ाई प्रभावित रही।
प्रधानाचार्य केके शर्मा ने बताया कि बारिश के कारण कम संख्या में विद्यार्थी पहुंचे थे। जितने भी विद्यार्थी पहुंचे उन्हें पढ़ाया गया। इधर, जनता इंटर कॉलेज, जीजीआईसी समेत सभी इंटर कॉलेजों व हाईस्कूलों में भी छात्र-छात्राओं की संख्या बेहद कम रही।
विज्ञापन

शीतकालीन अवकाश का निर्णय प्रशासन स्तर पर हो
रुद्रपुर। जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सतीश अरोरा ने शीतकालीन अवकाश घोषित करने का निर्णय प्रशासन स्तर पर लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिले में अधिकांश बार शीतकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद ही बारिश या मौसम खराब होता है, जिस कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि जिले के साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी प्रशासन को अपने स्तर पर शीतकालीन अवकाश घोषिण करने का अधिकार मिलना चाहिए। संवाद

रुद्रपुर के जनता इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को छायी सुनसानी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें