फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की आपूर्ति न होने से जिला अस्पताल में डायलिसिस ठप

विज्ञापन
डॉ. डीएस पंचपाल, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मंगलवार को पानी की आपूर्ति न होने से डायलिसिस सेंटर में भर्ती मरीजों की डायलिसिस ठप हो गई। इससे घंटों तक मरीज बेहाल रहे। इस बीच तीमारदार अपने मरीजों को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर करने की गुहार लगाने लगे। दोपहर करीब 12 बजे बाद नगर निगम की ओर से पानी का टैंकर उपलब्ध कराए जाने पर डायलिसिस शुरू की जा सकी।
विज्ञापन

रुद्रपुर जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज के गेस्ट हाउस और अन्य कार्यों का निर्माण चल रहा है। इस वजह से सोमवार शाम पानी की टंकी से जिला अस्पताल स्थित राही केयर प्राइवेट लिमिटेड के डायलिसिस सेंटर के आरओ को पानी मिलना बंद हो गया। आरओ से मरीजों की डायलिसिस के लिए पानी नहीं मिलने के कारण सेंटर में भर्ती मरीजों की डायलिसिस रोकनी पड़ी, जिससे मरीज और तीमारदार परेशान हो गए।
राही केयर के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश शर्मा ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। जिस कारण कुछ तीमारदार अपने मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर करने के लिए अधिकारियों से वार्ता करते रहे, लेकिन मरीज रेफर नहीं किए जा सके। मंगलवार को दोपहर बाद नगर निगम की ओर से पानी का टैंकर उपलब्ध कराया गया। इसके बाद मरीजों की डायलिसिस शुरू हो सकी। क्षेत्रीय प्रबंधक शर्मा ने कहा कि एक मरीज की डायलिसिस में करीब चार घंटे लगते हैं और 150 लीटर पानी की आवश्यकता पड़ती है। उन्होंने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को भी पानी की आपूर्ति न होने के कारण कुछ घंटों के लिए डायलिसिस रोकनी पड़ी थी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अचानक पानी की आपूर्ति बंद होने के कारण डायलिसिस का कार्य रोकना करना पड़ा था। अब डायलिसिस सेंटर के पर्याप्त पानी उपलब्ध हो गया है। भर्ती मरीजों को किसी प्रकार की समस्या नहीं है।
डॉ. डीएस पंचपाल, प्रमख चिकित्सा अधीक्षक।
जिला अस्पताल में तीन शिफ्टों में होती है डायलिसिस
रुद्रपुर। जिला अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर में मरीजों के लिए 30 बेडों की सुविधा है। जहां पर मरीजों की तीन शिफ्टों में डायलिसिस होती है। इस सेंटर में मरीजों को आयुष्मान कार्ड से डायलिसिस की सुविधा होने के कारण जिलेभर के साथ ही नैनीताल से भी मरीज पहुंचते हैं। संवाद

डायलिसिस सेंटर में नगर निगम के टैंकर से पानी उपलब्ध कराते कर्मचारी।- फोटो : RUDRAPUR

जिला अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में भर्ती मरीज।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें