फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खुशियां छीन रहा खाली प्लॉटों के गड्ढों में भरा पानी

Thu, 16 Jul 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। शहर की आवासीय काॅलोनियों के खाली प्लाॅटों में बरसात का पानी भरने और इस पानी में डूबकर अब तक पांच बच्चों जान जा चुकी है। हर साल कोई न कोई ऐसी घटना सामने आ रही है लेकिन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बुधवार को पुष्पक विहार महादेव काॅलोनी में ऐसी ही एक प्लॉट में एकत्र गंदे पानी में डूबकर छह वर्षीय दो मासूमों की मौत हो गई।
विज्ञापन

खाली प्लॉटों में एकत्र गंदा पानी बच्चों के लिए बड़ा खतरा बन चुका है। काशीपुर की कई कॉलोनियों के खाली पड़े गहरे प्लॉट खतरनाक हो रहे हैं। परिजनों को बच्चों के बाहर निकलने पर खास ख्याल रखना पड़ता है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद कई खाली प्लॉटों में पानी भर गया है। इससे न सिर्फ संक्रमित बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है बल्कि बच्चों के डूबने का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।

पिछले साल हुई घटना से नहीं लिया सबक
काशीपुर की कई कॉलोनियों में खाली पड़े गहरे प्लॉट खतरनाक बन रहे हैं। इनमें एकत्र पानी मौत का कारण बन रहे हैं। पिछले साल 24 अगस्त को मोहल्ला महेशपुरा मदर कॉलोनी निवासी इस्लामुद्दीन उर्फ मुन्ना का लगभग ढाई वर्षीय बेटा मोहम्मद जैद अपने बड़े भाई पांच वर्षीय मोहम्मद अलफेज व अन्य बच्चों के साथ घर के पास खेल रहा था। वह खाली प्लॉट में भरे पानी से गेंद उठाने गया और वहां डूबने से उसकी मौत हो गई। इससे पहले दो जुलाई 2025 को पैगा पुलिस चौकी क्षेत्र में छह वर्षीय जुबैर की निर्माणाधीन मकान के सीवर टैंक में गिरने से मौत हो गई थी। अगस्त 2024 में मदर कॉलोनी स्थित खाली प्लॉट में भरे पानी में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई थी। इन घटनाओं के बाद भी प्रशासन नहीं चेत रहा है।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों में गुस्सा, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
बुधवार को हुए हादसे के बाद आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जिन प्लॉटों के मालिकों ने अपने भूखंडों को लावारिस छोड़ रखा है, जहां लंबे समय से जलभराव के बावजूद सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। एक छोटी सी लापरवाही ने दो हंसते-खेलते परिवारों को जीवन भर का रोना दे दिया है। भविष्य में किसी अन्य परिवार को ऐसी असहनीय और भयानक पीड़ा का सामना न करना पड़े, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए।

कोट
नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम से शहर में खाली प्लाॅटों का दोबारा चिह्नीकरण कराकर उनके स्वामियों को नोटिस भेजा जाएगा। प्लॉट में पानी एकत्र होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अभय प्रताप सिंह, एसडीएम काशीपुर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें