फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने देश का लूटा ः वीके सिंह

विज्ञापन
खटीमा में भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व सैनिकों को संबोधित करते पूर्व जनरल वीके सिंह। संवाद - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
भाजपा के स्टार प्रचारक जनरल वीके सिंह ने कहा कि कांग्रेस वंशवाद के आधार पर देश में राजनीति कर रही है। आजादी के बाद से शासन करने वाली कांग्रेस ने देश को लूटा। हमें विश्व पटल पर देश की पहचान बनाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिताना होगा।
विज्ञापन

जनरल सिंह ने सोमवार को टनकपुर रोड स्थित बरातघर में भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने केंद्र और राज्य के विकास कार्य गिनाए। कहा कि भारतीय सेना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राथमिकता देते हुए तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराईं। सड़क, रेल और उड्डयन के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य किए। उन्होंने 14 फरवरी को कमल वाला बटन दबाकर मुख्यमंत्री धामी की स्थिति को मजबूत करने की अपील की।
वहां कैप्टन गंभीर सिंह धामी, कै. दीवानी चंद, कै. नारायण सौन, कै. ठाकुर सिंह खाती, कै. पुष्कर सिंह, विनोद जोशी, दान सिंह धामी, दान सिंह बोरा, गोविंद राठौर, भगवान सिंह, सूबेदार कमान सिंह, किशन सिंह किन्ना, नवीन बोरा, सतीश भट्ट, नरेंद्र बिष्ट, धाना भंडारी, इंद्रा चंद, संगीता राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें