फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकर्मा जयंती------रोडवेज कार्यशाला और फैक्ट्रियों में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

विज्ञापन
रुद्रपुर रोडवेज के वर्कशाप में विश्वकर्मा पूजन करते कर्मचारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। दुनिया के पहले इंजीनियर और शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर सिडकुल की फैक्टरियों, रोडवेज कार्यशाला, नगर निगम सहित अन्य उद्योगों, निजी वाहन कार्यशालाओं में मशीनों और औजारों की पूजा की गई। कईं जगहों पर पूजा के बाद हुए भंडारे में प्रसाद का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जगह-जगह लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। किच्छा बाईपास रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में लोगों ने पूजा अर्चना की। रोडवेज स्टेशन की कार्यशाला में पंडित हरिशरण वाजपेयी ने कर्मचारियों से हवन पूजन करवाया। वहां उमेश चंद्र जोशी, दया शंकर सैनी, रमाशंकर वाजपेयी, सुनील रस्तोगी, चरणजीत सिंह, दिनेश कुमार, विशाल सिंह, अमरीक सिंह आदि थे। इधर, सिडकुल की सेक्टर तीन स्थित अंबाशक्ति ग्लास कंपनी में कर्मचारियों ने हवन पूजन किया। इस दौरान वहां सुरेंद्र अदलखा, संजय अदलखा आदि थे। वहीं सिडकुल की तमाम कंपनियों, राइस मिल, मोटर मैकेनिक दुकानों सहित अन्य जगहों पर मशीनरी की पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें