बाजपुर सिंचाई विभाग गृह अतिथि में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत अध्यक्ष देवानंद
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। विश्व हिंदू परिषद की संगठनात्मक जिला स्तरीय बैठक संगठन की ओर से होने वाले दुर्गाष्टमी, हुतात्मा दिवस, गोपाष्टमी, स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस, धर्म रक्षा निधि सहित अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। इस दौरान विहिप के प्रांत अध्यक्ष रवि देवानंद ने देवभूमि के हर गांव में विहिप की इकाई गठित करने के लिए अधीनस्थ पदाधिकारियों को निर्देशित किया।
रविवार को सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में आयोजित विश्व हिंदू परिषद की बैठक का शुभारंभ राम दरबार चित्र के समक्ष परिषद के प्रांत अध्यक्ष रवि देवानंद, प्रांत उपाध्यक्ष दीवान सिंह फर्त्याल, प्रांत मंत्री विपिन पांडेय, प्रांत सह मंत्री धीरेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा, प्रांत संगठन मंत्री अजय नागर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। परिषद के प्रांत अध्यक्ष रवि देवानंद ने कहा कि संगठन हिंदुत्व की भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रहा है। संगठन को मजबूत करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन की इकाई गठित की जा रही है। संचालन प्रांत सह मंत्री धीरेंद्र शर्मा ने किया। वहां विहिप के जिला मंत्री यशपाल राजहंस, सचिन गौतम, राजेश पाठक, भास्कर, सूरज चौधरी, प्रिया, काजल सागर, नितिन जोशी, अरुण हितेश आदि थे।