विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को देवरिया गांव के ग्रामीणों ने सभासद रणजीत सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में टोल प्लाजा के सामने नारेबाजी कर धरना शुरू कर दिया है। इस दौरान टोल के पास स्थिति प्राथमिक स्कूल के बच्चों को भी धरना स्थल पर लाया गया।
विज्ञापन
सभासद नगरकोटी ने बताया कि चुकटी के तोड़े गए नाले के निर्माण, श्मशान घाट के रास्ते की मरम्मत, पिंडदान स्थल के निर्माण, लालपुर नहर से पनचक्की तक दोनों ओर निकासी नालों का निर्माण, टोल प्लाजा के दोनों ओर शौचालय बनाने और टोल के आसपास के पांच किलोमीटर तक आने वाले लोगों को टोल मुक्त करने समेत अनेक मांगे रखी।
उन्होंने बताया कि मांगे पूरी नहीं होने तक उनका धरना जारी रहेगा। वहां कमलेंद्र सेमवाल, हरीश पनेरू, अशोक चुघ, जगत परिहार, दीपक परिहार, दिनेश तिवारी आदि थे।