बाजपुर में पुलिस ने तीन दिन पहले कार सवार युवक पर फायरिंग कर हमला करने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बता दें कि रविवार शाम बन्नाखेड़ा-बरहैनी मार्ग पर गांव रेहटा निवासी जसपाल सिंह की कार पर कुछ कार सवार लोगों ने फायरिंग कर दी थी। हमले में आरोपी अपनी कार मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। जसपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को गांव रेहटा निवासी शेखर के खिलाफ धारा 307, 504, 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।