फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत को लेकर सबौरा में रोड जाम

विज्ञापन
खटीमा के सबौरा में सड़क पर धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। क्षतिग्रस्त झनकट- दियूरी सड़क का निर्माण न होने से भड़के ग्रामीणों ने सबौरा में तालाब में तब्दील मुख्य सड़क पर तख्त और दरी डालकर धरना देते हुए रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने जेसीबी से सड़कों पर बने गड्ढों में भरे पानी की निकासी कराई।
विज्ञापन

रविवार को बीडीसी सदस्य तेज सिंह महर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त झनकट-दियूरी का निर्माण न होने पर सबौरा सड़क पर धरना देते हुए जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि वह पिछले काफी समय से क्षतिग्रस्त सड़क की मांग को लेकर ज्ञापन दे चुके है। इसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं किया गया है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं और बारिश होते ही ये तालाब में तब्दील हो जाते हैं। सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार यूसुफ अली ने धरने पर बैठे ग्रामीणों से वार्ता की। तहसीलदार ने तत्काल जेसीबी मंगाकर सड़क में भरे पानी की निकासी कराने के साथ सड़क किनारे नाली खुदान का कार्य कराया। ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर 10 बजे से दो बजे तक लगाए जाम को खोल दिया। वहां पर जिला पं. सदस्य चंद्रशेखर मुंडेला, ग्राम प्रधान ऊषा चंद, पूर्व प्रधान महेंद्र चंद, बबलू ज्याला, रजत सिंह, राज किरन, राजेंद्र सिंह, दीपक सिंह, संतोष सिंह, चंद्रकली, निर्मला देवी, रामकली, रेशम देवी, रीना देवी, मिथलेश, जसवंत सिंह राणा, सतीश सिंह, पप्पू राणा, सरन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें