फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथेनॉल प्लांट के विरोध में उतरे ग्रामीण, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बाजपुर में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
चीनी मिल की रामपुर रोड स्थित भूमि पर लगने वाले एथेनॉल प्लांट का विरोध शुरू हो गया है। शनिवार को भूमि के आसपास रहने वाले लोगों ने प्रदर्शन कर प्लांट को आबादी और स्कूल से दूर लगाने की मांग की।
विज्ञापन

आरोप है कि जिस भूमि पर प्लांट लग रहा है उसके पास आईटीआई और राधा कृष्णा विद्या मंदिर इंटर कॉलेज है। इस संबंध मेें कॉलेज के प्रधानाचार्य ने सीएम को पत्र भी भेजा है।
शनिवार को रामपुर रोड चीनी मिल की भूमि पर लगे एथेनॉल प्लांट के बोर्ड के समक्ष लोगों ने हंगामा कर विरोध किया। आरोप है कि भू स्थल के पास आईटीआई, एक इंटर कालेज और मंदिर भी है। दोनों शैक्षिक संस्थानों में करीब 1800 बच्चे अध्ययनरत हैं। प्लांट लगने से मंदिर जाने में श्रद्धालुओं को दिक्कत होगी।
विज्ञापन

साथ ही विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रदूषित पर्यावरण का असर रहेगा। ज्वलनशील उत्पाद से सदैव दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी। लोगों ने चेतावनी दी कि प्रदेश सरकार ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो न्यायालय की शरण में जाएंगे। वहां हरमीत सिंह बचैड़, सुशील शर्मा, मोहम्मद जाहिद, गुरप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, जिगर सिंह, राजेश, अबरार हुसैन, शेर अली, चंदू शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें