फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान निर्माण सहित 35 प्रस्तावों पर लगी मोहर

विज्ञापन
जसपुर में बोर्ड बैठक में अपनी बात रखते पार्षद। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड बैठक में सड़क और दुकान निर्माण सहित 35 प्रस्तावों पर चर्चा कर सभासदों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किए।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम की अध्यक्षता में बैठक हुई। लिपिक देवेश ने सभासदों के समक्ष एजेंडा पढ़कर सुनाया। सदन में चौदहवें वित्त की बकाया और 15वें वित्त की प्रथम किस्त की रकम, राज्य वित्त की बकाया राशि से जर्जर एवं नई सड़कों का निर्माण कराने पर सहमति बनी।
बाह्य स्रोत कर्मियों की ठेका अवधि बढ़ाई गई। कूड़ा डालने के लिए भूमि किराये पर लेने, कब्रिस्तान की चहारदीवारी कराने, सुभाष चौक का सौंदर्यीकरण कराने, कीटनाशक दवा और उपकरण क्रय करने, नगर पालिका की मरम्मत कराने, अध्यक्ष का कैंप कार्यालय स्थापित करने, गृहकर में दस प्रतिशत की बढ़ोतरी करने, मेन बाजार स्थित दुकानों को तोड़कर दो मंजिला दुकानों का निर्माण, चौदहवें वित्त आयोग एवं राज्य वित्त की रकम से नगर में सड़कों का निर्माण कराने, सफाई कर्मियों को वर्दी देने, आईएचएसडीपी योजना के पात्रों की पुन: सूची देने, पालिका के तालाब का सौंदर्यीकरण करने समेत मोहल्ला चौहनान में सामुदायिक भवन का निर्माण कराने के 35 प्रस्ताव पास हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक आदेश चौहान ने मोहल्ला चौहनान के सामुदायिक भवन के लिए पांच लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। वहां ईओ नजर अली, हाजी जाहिद, हाजी राशिद, रूपा देवी, गजराज चौहान, सुधीर विश्नोई, सुभाष कुमार, रूबी पधान, नफीसा बानो, फईम अहमद, राजरानी, शमा परवीन, कमल कुमार, मेहनाज, साजिया, शमा, नसरीन, उमेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें