फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: सितारगंज तहसील में विजिलेंस का छापा, 16 हजार की रिश्वत लेते वरिष्ठ लिपिक समेत दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Wed, 29 Jul 2026 05:13 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, सितारगंज

सार

विजिलेंस ने सितारगंज तहसील में 16 हजार रुपये रिश्वत लेते वरिष्ठ लिपिक और अमीन को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। भूमि कार्य के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी।
विज्ञापन
सितारगंज तहसील में विजिलेंस का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सितारगंज तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। टीम में 16 हजार की रिश्वत लेते वरिष्ठ लिपिक समेत दो कर्मचारियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई से कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन


बुधवार को विजिलेंस टीम के प्रभारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में सितारगंज तहसील में छापा मारा। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक को छह हजार व एक अन्य तहसील कर्मी अमीन को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। दोनों को मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।बताया जा रहा है कि रिश्वत किसी भूमि संबंधी कार्य के निस्तारण के एवज में मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने सत्यापन कराया और आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के बाद विजिलेंस टीम ने तहसील कार्यालय से आवश्यक दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में पूरे दिन चर्चाओं का दौर चलता रहा। विजिलेंस की इस कार्रवाई को सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें