फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाश का सौदा: पोस्टमार्टम के बदले PRD कर्मी ने मांगी रिश्वत, पैसे लेते वीडियो वायरल; स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Mon, 18 Mar 2024 07:54 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में पीआरडी कर्मी की ओर से पोस्टमार्टम की एवज में परिजनों से रुपये मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पीआरडी कर्मी ने मांगी रिश्वत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में पोस्टमार्टम हाउस में संवेदनाओं को तार तार करने का मामला सामने आया है। अपने को खोने के गम मे डूबे परिजनों से शव के पोस्टमार्टम की एवज में रुपये मांग लिए गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए रुपये दे दिए, साथ ही वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच बैठा दी है।

विज्ञापन


सोमवार को शव विच्छेदन गृह में तैनात एक पीआरडी कर्मी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें आरोपी पीआरडी कर्मी मृतक के परिजनों से सामान लगाने आदि की बात करते हुए रुपयों की मांग कर रहा है। वीडियो में आरोपी पीआरडी कर्मी की परिजनों से बहस भी हो रही है। इसके बाद परिजन उसे रुपये देकर एंबुलेंस में शव को लेकर गंतव्य रवाना हो गए। हालांकि यह वीडियो कितने दिन पुराना है, यह जांच का विषय है। पीआरडी कर्मी के पोस्टमार्टम के एवज में रुपये की मांग करने का वीडियो वायरल होने से स्वास्थ्य महकमे में खलबली मची रही।

ये पढ़ें- Rudrapur: जोर-जोर से खर्राटे ले रहा था युवक, परेशान होकर आधी रात को पड़ोसी ने बुला ली पुलिस; जानिए पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरके सिन्हा को तीन दिन के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि पोस्टमार्टम के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है। पीआरडी कर्मी रुपयों की मांग करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है। वीडियो की सत्यता का पता लगाने के लिए जांच बिठाई है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें