मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इसमें दबकर ट्रैक्टर मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए ले जाते समय उसने रास्ते मे दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
शुक्रवार देर शाम शांतिपुरी नंबर तीन निवासी ललित कोरंगा(39) पुत्र पुष्कर कोरंगा अपनी ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी भरकर बिंदुखत्ता के खुरिया खत्ते की तरफ जा रहा था। खुरिया खत्ते में अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके नीचे दबकर ललित गंभीर रूप से घायल हो गया।
आनन फानन में उसे उपचार में लिए हल्द्वानी ले जाया जा रहा था। लेकिन उसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले जाया गया। मृतक का एक बेटा और एक बेटी है।