फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: यूजी में वासुदेव, पीजी में मानसी और एमसीए में प्रियांश ने किया टाॅप

Sun, 14 Jun 2026 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित स्नातक, स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा-2026 का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी विवि के एडमिशन पोर्टल पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. एके उपाध्याय ने बताया कि प्रवेश परीक्षा उत्तराखंड के विभिन्न केंद्रों पर स्नातकोत्तर तथा पीएचडी कार्यक्रमों के लिए छह जून को और स्नातक एवं एमसीए कार्यक्रम के लिए सात जून को आयोजित की गई थी। विभिन्न कार्यक्रमों में स्नातक की परीक्षा में 7358, स्नातकोत्तर परीक्षा में 867, एमसीए परीक्षा में 124 और पीएचडी परीक्षा में 436 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था।
उन्होंने बताया कि स्नातक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों में पहली, दूसरी और तीसरी रैंक पर क्रमशः हरिद्वार के वासुदेव कृष्ण पाठक, रामपुर के मो. कैफ और नैनीताल की नीलम बेलवाल रहीं। वहीं स्नातकोत्तर परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों में पहली, दूसरी व तीसरी रैंक पर क्रमशः रुद्रपुर की मानसी जोशी, हल्द्वानी की प्रतिभा नागरकोटी और हरियाणा के विवेक शर्मा रहे। एमसीए परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों में पहले, दूसरे और तीसरे रैंक पर क्रमशः बरेली के प्रियांश भर्दवाल, पिथौरागढ़ के गौरव जोशी और काशीपुर की कनिका तिवारी रहीं।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि विवि में गुणवत्ता आधारित पारदर्शी प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है। इस वर्ष परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें