रुद्रपुर। यूएस नगर और नैनीताल में होमगार्ड के 231 पदों पर भर्ती हो रही है। होमगार्ड विभाग की एडीआई प्रतिमा ने बताया कि नैनीताल में 155 और यूएस नगर में 76 पदों पर शारीरिक दक्षता परीक्षा जारी है। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जा रहा है। गर्मी के बाद भी युवाओं में भर्ती को लेकर उत्साह दिख रहा है। शारीरिक दक्षता प्रक्रिया पूरी होने के बाद युवाओं की मेरिट बनेगी।