फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elephant Terror: हाथी के हमले में वन गुर्जर की मौत, चचेरे भाई के साथ जंगल में पत्ते काटने गया था मोहम्मद

Mon, 22 Jan 2024 05:47 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

Khatima Elephant Terror: खटीमा में पत्ते काटने गए एक वन गुर्जर को हाथी ने मार डाला। इस घटना से आसपास के गावों में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन
हाथी के हमले में वन गुर्जर की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खटीमा के किलपुरा रेंज के जंगल में चचरे भाई के साथ जानवरों के लिए पत्ते काटने गए एक वन गुर्जर को हाथी ने मार डाला। इस घटना से आसपास के गावों में दहशत फैल गई। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वन गुर्जर की मौत पत्ते काटते समय पेड़ से गिरकर हुई है।

विज्ञापन


बिरिया मझोला गांव के पास रहने वाला वन गुर्जर मोहम्मद सुलेमान (50) पुत्र सद्दीक रविवार शाम को अपने चचरे भाई रऊफ के साथ किलपुरा रेंज के जंगल में जानवरों के लिए पत्ते काटने गया था। परिजनों ने बताया कि रऊफ पेड़ में चढ़कर पत्ते काट रहा था। सुलेमान जमीन पर पत्ते समेट रहा था। तभी सामने से आए हाथी ने उसे पटककर मार डाला। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।

ये पढ़ें- मौसम हुआ बेईमान: ना बारिश ना बर्फबारी...हिमालय पर्वत मालाएं धुंध के कारण नजरों से हुईं ओझल, जानें कारण
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि आसपास मुआयना करने पर न तो हाथी के पंजे के निशान मिले और न ही हाथी के हमले के निशान। वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि ऐसा मालूम पड़ रहा है कि सुलेमान की मौत पेड़ से गिरकर हुई है। सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया। परिजनों ने बताया कि पेड़ पर पत्ते रऊफ काट कर रहा था। ऐसे में सुलेमान के पेड़ के गिरकर मरने का सवाल भी पैदा नहीं होता। उन्होंने मुआवजे की मांग। बता दें कि गत 11 जनवरी को किलपुरा रेंज के जंगलों में बकरियों के लिए पत्ते काटने गए नौगवांनाथ निवासी मदनराम को भी हाथी ने मार डाला था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें