फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड ने तीन और दिल्ली ने झटके दो स्वर्ण पदक

विज्ञापन
गूलरभोज के बौर जलाशय में राष्ट्रीय कयाकिंग कैनोइंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभागी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
गूलरभोज। बौर और हरिपुरा जलाशय में चल रही तीन दिवसीय राष्ट्रीय कयाकिंग कैनोइंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन एकल और युगल वर्ग में उत्तराखंड की टीम ने बेहतर प्रदर्शन जारी रखते हुए तीन स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा दिल्ली ने दो, मध्यप्रदेश, हरिया, झारखंड की टीम ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

शनिवार को बौर जलाशय में सीडीओ हिमांशु खुराना की मौजूदगी में दूसरे दिन के मुकाबले शुरू किए गए। महिला वर्ग की 500 मीटर के-1 मुकाबले में दिल्ली की कोमल बिष्ट प्रथम, राजस्थान की लक्षिता राठौर द्वितीय, उत्तराखंड की मानसी तृतीय रही। सी-1 में हरियाणा की मनीषा प्रथम, उत्तराखंड की विचित्रा गुप्ता द्वितीय, दिल्ली की सुमेधा सिंह तृतीय रहे।
के-2 में उत्तराखंड की मानसी, पूजा चौहान प्रथम, दिल्ली की कोमल बिष्ट, पुष्पा यादव द्वितीय, राजस्थान की कामाक्षी सिंह चौधरी व लक्षिता राठौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सी-2 में दिल्ली की सुमेधा सिंह व कविता प्रथम, उत्तराखंड की विचित्रा गुप्ता व तर्निजा गुप्ता द्वितीय, हरियाणा की मनीषा व आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग के-1 में मध्य प्रदेश के सोनू कुमार प्रथम, दिल्ली के विशाल पवार द्वितीय, आईटीबीपी के रामभरोस डांगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सी-1 में झारखंड के विशाल कुमार प्रथम, उत्तराखंड के अर्जुन सिंह द्वितीय, मध्य प्रदेश के अजयवीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 500 मीटर के-2 में उत्तराखंड के सलमान अली व शुभम ने प्रथम, मध्य प्रदेश के अमरीक सिंह व भोला ने द्वितीय, राजस्थान से नितिन बिष्ट और अक्षय साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सी-2 में उत्तराखंड के अर्जुन सिंह, अजय पाल ने प्रथम, आईटीबीपी के आनंद पटेल, सुदर्शन विश्नोई ने द्वितीय, मध्य प्रदेश के सागर तोमर व प्रद्युम्न सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहां उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह, भारतीय कोच फिलिप मैथ्यू, साहसिक खेल अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य, पीयूष कुमार, बबीता कुमारी, चंपा मटियाली आदि थे। (संवाद)
जिले के युवा भी दिखा सकेंगे साहसिक खेलों में दम
रुद्रपुर। जिले के युवा भी जल्द कयाकिंग कैनोइंग की जिलास्तर से लेकर राज्यस्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे। इसको लेकर पर्यटन विभाग की ओर से कोशिशें की जा रही है। हैरत की बात है कि गूलरभोज में हो रही तीसरी राष्ट्रीय कयाकिंग कैनोइंग चैंपियनशिप में राज्य की टीम से जिले का कोई भी खिलाड़ी शामिल नहीं है।
राज्य में टिहरी, रुड़की और ऋषिकेश में वर्षों पहले से साहसिक खेलों की शुरूआत की गई। पर्यटन विभाग की साहसिक खेल विंग की ओर से वर्ष 2018 से जिले के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देना शुरू किया गया। वर्तमान तक जिले के सरकारी स्कूलों के 250 से ज्यादा छात्र-छात्राओं को विभाग की ओर से कयाकिंग कैनोइंग सहित वाटर स्पोर्ट्स की विभिन्न विद्याओं का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
इसके साथ ही प्रतिभागियों को पानी में तैराकी का भी प्रशिक्षण मिलता है। जिला साहसिक खेल अधिकारी कीर्ति आर्य ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों को जिलास्तर से लेकर राज्यस्तर की कयाकिंग कैनोइंग प्रतियोगिता के लिए तराशा जा रहा है। कुछ दिनों पहले ही खटीमा ब्लॉक के 25 छात्र-छात्राओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया था। आने वाले समय में जिलास्तर की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। होनहार खिलाड़ियों को राज्य की टीम के लिए चुना जाएगा। (संवाद)

गूलरभोज के बौर जलाशय में राष्ट्रीय कयाकिंग कैनोइंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभागी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें