फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो की मौत और चार घायल: बरात में शामिल होकर घर लौट रहे थे युवक, रास्ते में ट्रॉली से टकराई कार

Tue, 12 Mar 2024 03:51 PM IST
हीरा मेहरा चंदन बंगारी, संवाद

सार

रामपुर के शाहबाद में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत जबकि चार लोग घायल हो गए। बदायूं से बरात में शामिल होकर लौट रहे युवकों की कार सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से टकरा गई थी।
विज्ञापन
road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं से बरात में शामिल होकर लौट रहे युवकों की कार रामपुर के शाहबाद में सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार युवक घायल हो गए। मृतकों का रामपुर में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार सोमवार को वार्ड नंबर 24  रामपुर निवासी प्रेम की बरात ग्राम दौलतपुर बिसौली बदायूं गई थी। बरात में कई लोग निजी वाहनों से गए थे। बरात से शामिल होकर लौट रहे लोगों की कार रामपुर जिले के शाहबाद में सड़क किनारे ट्रॉली से टकरा गई।

ये पढ़ें- Nainital: गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, एक की मौत और सात घायल; शादी का सामान लेकर जा रहे थे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने बताया कि रात दो बजे के आसपास हादसा हुआ था। हादसे में रवि कोली (30) और पप्पू कोली (35) निवासी वार्ड 24 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोशन, शंकर कोली, ओमप्रकाश कोली और गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया की दोनों मृतक शादीशुदा है। मृतक रवि अपना काम करता था जबकि पप्पू बाजार में किसी दुकान में काम करता था। हादसे के बाद मोहल्ले में शोक का माहौल है। शादी की खुशियां भी दुख में बदल गई है। दोपहर बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद रुद्रपुर पहुचेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें