उत्तराखंड में बाघ और तेंदुआ का आतंक जारी है। यहां तेंदुआ लगातार इंसानों का अपना शिकार बना रहे है। ताजा मामला खटीमा से सामने आया है। खटीमा में जंगल में लकड़ी लेने गई एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। साथ की महिलाओं के शोर मचाकर तेंदुए को भगाया। गंभीर रूप से घायल महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।