फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज्बे को सलामः 65 साल की उम्र में हरियाणा से काठमांडू तक साइकिल यात्रा पर निकली बुजुर्ग, सभी को दिया संदेश

Thu, 22 Feb 2024 04:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

इंसान में अगर जज्बा हो तो वह कुछ भी कर सकता है, ऐसी ही कुछ हौसला है हरियाणा के रोहतक की 65 साल की कमलेश का। उन्होंने अकेले हरियाणा से काठमांडू तक साइकिल यात्रा करने की ठान रखी है।
विज्ञापन
कमलेश राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक हरियाणा की महिला कमलेश (65) साइकिलिंग कर स्वास्थ्य और नशा मुक्ति को लेकर हरियाणा, उत्तराखंड और नेपाल तक जागरूकता अभियान के लिए निकली हुई है। कमलेश लोगों को जागरूक कर रहे है। कमलेश अब तक वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ साथ कई प्रतियोगिताओं में मेडल भी जीत चुकी है।
विज्ञापन


हरियाणा से काठमांडू के लिए साइकिल यात्रा कर रही कमलेश राणा ने बताया की 2019 में उन्हे शुगर और हार्टबीट की दिक्कत हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने शुगर से लड़ने का फैसला लिया और साइकिलिंग करने का फैसला किया। धीरे-धीरे उनका शुगर कंट्रोल हो गया।

ये पढ़ें- हल्द्वानी: पिथौरागढ़-मुनस्यारी-चंपावत के लिए हेली सेवा शुरू, CM ने किया वर्चुअल शुभारंभ; जानें शेड्यूल
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया की 2019 में उन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक 5200 किलोमीटर की साइकिलिंग कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसके अलावा नासिक में उन्होंने साइकिल प्रतियोगिता में 30,50 और 60 किलोमीटर की साइकिलिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। उन्होंने हरियाणा में नशा मुक्त हरियाणा अभियान में 1500 किलोमीटर साइकिलिंग की गई थी। अब वह हरियाणा से उत्तराखंड और नेपाल तक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति अभियान के चलते साइकिलिंग कर रहे है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें