फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान की मौत, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई; बेटे ने दी मुखाग्नि

Tue, 30 Jan 2024 07:17 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

सितारगंज में सीआरपीएफ के जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य खराब होने के कारण जवान विगत अक्टूबर में अवकाश लेकर घर आया था। 
 
विज्ञापन
सीआरपीएफ के एक जवान की इलाज के दौरान मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सितारगंज में सीआरपीएफ के एक जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य खराब होने के कारण जवान विगत अक्टूबर में अवकाश लेकर घर आया था। स्वास्थ्य अधिक खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


थारू गौरीखेड़ा, सितारगंज निवासी सीआरपीएफ में हवलदार पद पर तैनात सुरविंदर सिंह राणा (42) पुत्र गोपाल सिंह राणा हिमाचल प्रदेश में तैनात थे। परिजनों ने बताया कि स्वास्थ्य खराब होने के कारण अवकाश लेकर घर आए हुए थे। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

ये पढ़ें- Uttarakhand: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा; जानिए कितने मांगे रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरपीएफ काठगोदाम से पहुंचे जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। पोस्टमार्टम के बाद जवान के शव को तिरंगे में लपेटकर अंतिम संस्कार के लिए नानकमत्ता ले गए। जवान को उनके पुत्र युग ने मुखाग्नि दी। जवान के निधन से पत्नी सपना राणा, बेटी बैशाली और बेटा युग बेसुध हैं। दो दिन पहले 28 जनवरी को सुरविंदर की बहन का विवाह हुआ था। जिसके चलते घर में मेहमान भी आये हुए थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें