फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: रुद्रपुर पहुंचीं मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, कहा- प्रदेश में बनेगा सशक्त भू- कानून

Sun, 06 Oct 2024 01:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर,(ऊधम सिंह नगर)

सार

मुख्य सचिव ने किच्छा में सिलिंग की भूमि से कब्जा छुड़ाने को पुलिस, प्रशासन का अच्छा कदम बताते हुए कहा की सरकारी जमीन से अन्य अतिक्रमण भी प्राथमिकता से हटाने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
रुद्रपुर में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी आज रुद्रपुर पहुंचीं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में सशक्त भू-कानून बनाया जाएगा। इसका ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। कहा कि प्रदेश में भूमि खरीद फरोख्त की मानसिकता बढ़ती जा रही है। नए कानून से इस पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। किसी भी वर्ग के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। कहा भू-कानून को लेकर रुद्रपुर में भी अधिकारियों के साथ चर्चा की गई है। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने किच्छा में सिलिंग की भूमि से कब्जा छुड़ाने को पुलिस, प्रशासन का अच्छा कदम बताते हुए कहा की सरकारी जमीन से अन्य अतिक्रमण भी प्राथमिकता से हटाने के निर्देश दिए गए हैं। 

इससे पहले सीएस ने नगर में बन रहे वैंडिंग जोन और लीगेसी वेस्ट निस्तारण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में लीगेसी वेस्ट निस्तारण का बेहतरीन काम हुआ है। कूड़ा निस्तारण स्थल पर पार्क बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


Uttarakhand: चौखंबा ट्रैक पर फंसे दो विदेशी पर्वतारोहियों का रेस्क्यू, 6015 मीटर की ऊंचाई पर फंस गए थे दोनों
विज्ञापन


कूड़ा हटने से आसपास रहने वाले लोगों को भी राहत मिली है, लोग खुश हैं। इसको राज्य के अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा। मुख्य सचिव ने कलेक्ट्रेट में जिले के आला अधिकारियों की बैठक भी ली। इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, डीएम उदय राज सिंह, एसएसपी मणिकांत मिश्रा और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें