इधर फायरिंग की सूचना मिलने से वन विभाग हरकत में आ गया और आनन-फानन रेंजर और वनकर्मियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सूचना पर डीएफओ यूसी तिवारी के साथ ही विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घायलों से जानकारी ली।
तस्करों के पास बंदूक और तमंचे थे
रुद्रपुर। रेंजर रूपनारायण गौतम ने बताया कि तस्करों के पास पोनिया बंदूक और तमंचे थे। वे वनकर्मियों को जान से मारने की नीयत से फायर कर रहे थे। टीम की ओर से 12 से अधिक हवाई फायर किए गए, जबकि तस्करों ने कम से कम 20 राउंड से अधिक फायरिंग की है। फायरिंग करने वाले थापा नगला गांव के हैं।
तस्करों की फायरिंग में घायल रेंजर सहित तीन कर्मियों का हाल पूछने के साथ ही घटना के संबंध में जानकारी की गई है। एक आरोपी का नाम प्रकाश में आया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है। इसके साथ ही पुलिस टीम को कांबिंग के लिए भेजा गया है।
- मनोज कत्याल, एसपी सिटी
तस्करों को चिह्नित करने की कार्रवाई की जा रही है और उनके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी जाएगी।
- यूसी तिवारी, डीएफओ