फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किच्छा में बवाल, पुलिस ने फटकारी लाठियां, विधायक बेहड़ ने लगाया थप्पड़ मारने का आरोप

Wed, 23 Sep 2026 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर/किच्छा। मतगणना स्थल पर बनाए गए स्ट्रांग रूम के बाहर परदा लगाने पर मंगलवार को जमकर बवाल हो गया। विधायक तिलक राज बेहड़ ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के साथ आए एक युवक को अपराधी प्रवृत्ति का बताते हुए थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस को लाठियां फटकार कर भीड़ को हटाना पड़ा। देर रात तक कांग्रेसी कोतवाली में हंगामा करते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे विधायक बेहड़ नई मंडी में बने स्ट्रांग रूम पर पहुंचे। वहां स्ट्रांग रूम को परदे से ढकने पर उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई। सूचना मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। उस समय कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह भी मौजूद थे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और फिर धक्का-मुक्की हो गई।
विधायक बेहड़ ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक के साथ आए लालपुर के एक आपराधिक प्रवृत्ति के युवक ने उन पर हाथ उठाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार देखकर विरोधी बौखला गए हैं और बदमाशों की टीम लेकर आए हैं। विवाद बढ़ने पर पुलिस टीम विधायक को बचाकर मुख्य द्वार से बाहर ले गई। इसके बाद विधायक बेहड़ मतगणना स्थल के गेट पर दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, वरिष्ठ नेता पुष्कर राज जैन समेत कई कांग्रेसी भी मौके पर पहुंच गए और विधायक के साथ धरने पर बैठ गए। इसी बीच स्ट्रांग रूम से लौट रहे पूर्व विधायक को देख कांग्रेसियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। तभी अचानक विधायक बेहड़ की तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गए। कार्यकर्ता पानी पिलाकर उन्हें होश में लाए। बाद में पुलिस उन्हें अपने साथ कोतवाली ले गई। इधर, कांग्रेसियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भी अपने समर्थकों के साथ हंगामा किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बमुश्किल शांत कराया और अलग-अलग जगह ले जाकर रखा।
बेहड़ बोले- एसपी सिटी और सीओ के सामने मारा गया थप्पड़
विधायक तिलक राज बेहड़ का कहना है कि उन्हें काशीपुर के एसपी सिटी स्वप्न किशोर सिंह और सीओ प्रशांत कुमार के सामने थप्पड़ मारा गया। विधायक ने तत्काल हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द कार्रवाई होगी।
कोतवाली में कांग्रेसियों का लगा तांता
विधायक बेहड़ के साथ हुई घटना की सूचना पर कांग्रेसियों में रोष फैल गया। कोतवाली में कांग्रेसियों की भीड़ जुट गई। सूचना पर जसपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, राजेश प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता हाजी सरवरयार खां, पुष्कर राज जैन, गणेश उपाध्याय, नारायण सिंह बिष्ट, मेजर सिंह समेत सैकड़ों कांग्रेसी कोतवाली पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक एएसपी क्राइम प्रमोद कुमार कांग्रेसी नेताओं से वार्ता में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें